राग और थाट की तुलना
frank hu music bohot pasand h understanding hu passionate hu,…
स्वर सप्तक के सात स्वरों से थाट बनता है और थाट से राग निर्मित होते है
थाट को राग का जनक कहा जाता है
थाट हमेशा सात स्वर वाला अर्थात सम्पूर्ण जाति का होता है पर राग का सम्पूर्ण होना आवश्यक नहीं है राग कम से कम पांच स्वरों का होता है
थाट की एक जाति होती है राग की तीन जातिया होती है
थाट गया नहीं जाता राग गाये जाते है
थाट में आरोह अवरोह दोनों का होना ज़रूरी नहीं है क्योकि वे दोनों समान होते है पर राग में यह आवश्यक है क्योकि वे समान नहीं होते
थाट का गायन समय निश्चित नहीं होता परन्तु प्रत्येक राग का अपना गायन समय होता है
थाट में स्वर क्रमानुसार होना आवश्यक है जैसे सा, रे,ग,म,प,ध,नी, सा, पर राग में यह आगे पीछे हो सकते है
थाटों की संख्या दस है पर राग कई हज़ार संख्या में उपलब्ध है
थाट में भाव नहीं होता परन्तु राग में भाव होता है
What's Your Reaction?
frank hu music bohot pasand h understanding hu passionate hu, Books phdna sports khelna traveling hobby h