लय परिभाषा व् प्रकार
frank hu music bohot pasand h understanding hu passionate hu,…
लय प्रत्येक कार्य में लगने वाला समय और कार्य की गति होती है की कोई कार्य किस गति में हुआ या हो रहा है
जैसे चलने व् दौड़ने की लय अलग अलग है
पड़ने और बोलने की लय में काफी अंतर् होता है
संगीत में लय, स्वर जितनी ही आवश्यक है संगीत में एक समान गति या चाल को लय कहते है
व्यापक अर्थ में समय की किसी भी गति को लय कहते है परन्तु गति एक समान ही होनी चाहिए
संगीत में एक समान गति को ही लय कहा जाता है
साधारण रूप में लय के तीन प्रकार है
विलम्भित
मध्य
द्रुत
विलम्भित लय – जब लय काफी धीमी गति से चल रही होती है तो वह विलम्भित लय कहलाती है
मध्य लय – जब लय सामान्य गति से अर्थात धीरे से अधिक और तेज़ से कम गति में होती है तो वह मध्य लय कहलाती है
द्रुत लय – जब लय बहुत तेज़ गति से चल रही होती है तो वह द्रुत लय कहलाती है
संगीत में द्रुपद और बड़ा ख्याल विलम्भित लय में गाया जाता है
मध्य और द्रुत लय में छोटा ख्याल और कव्वाली गयी जाती है
What's Your Reaction?
frank hu music bohot pasand h understanding hu passionate hu, Books phdna sports khelna traveling hobby h